सोमवार, 25 अगस्त 2014

ग्लास सीलिंग


25 August 2014
10:22
-इंदु बाला सिंह

बंगाल का अकाल
गर मानव निर्मित है
तो
स्त्री प्रतिभा का अकाल भी
मानव निर्मित है
जो
प्रोमोशन से वंचित रहती
कैरियर में
ऊच्च पद से
क्यों कि
लोगों का कहना है
ग्लास सीलिंग रहती
महिला के सर पे सदा ही |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें