शुक्रवार, 8 अगस्त 2014

हजम करें हम हक


08 August 2014
11:37
-इंदु बाला सिंह

अपनों  के
सर पे
चढ़ के
जब धन बोले
क़ानून मिट्टी में
घुस जाये |
कौन कहता है
आत्माएं
डोलती हैं अपनी जमीन पे
धन की लाठी लगे
तो भागें 
जमीन से
भूत सारे |
धन और बल बनाये
निर्भीक हमें
सच सकुचाये
झूठ का वैभव देख के
कलम की बेईमानी परख के
बड़ी बड़ी अट्टालिकाएं
मुंह चिढ़ाएं
सच को देख के
झोपड़ी में |
ये कैसे रिश्ते
कैसे नाते
जो
मुंह फेरते
रक्त सम्बन्धी से
हजम ही कर लेते
हक को उनके |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें