बुधवार, 8 अप्रैल 2026

कॉलेज के बच्चे

 


 

 

लड़के ने गर्लफ्रेंड को हड़काया - दूंगा एक झाप ठीक हो जाएगी

 

गर्लफ्रेंड  चुप रही

 

ये कैसी दोस्ती थी

 

एक लड़की का अपने ब्वाय फ्रेंड के सिर पर चंपी कर रही थी

 

पार्क में ब्वॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड की बहार रहती है

 

सैर करनेवाले निस्पृह सैर करते रहते हैं

 

इन बच्चों की  दुनियां सुंदर स्वप्निल  है

 

ये कॉलेज में जिंदगी का नॉलेज खोजते हैं  ।

रविवार, 5 अप्रैल 2026

प्रवासी मजदूर

 


 

1

 

 

पुरुष जा रहे गांव

 

गैस सिलिंडर पांच हजार का ए

 

होटल बंद

 

क्या खाएंगे

 

क्या पत्नी , बच्चों को खिलाएंगे

 

क्या गांव में भेजेंगे

 

स्टेशन में गांव लौटनेवाले  मजदूरों की भीड़ है

 

लौटेंगे जब सिलिंडर का दाम कम होगा

 

 

 

2

 

 

शहर में महिला

 

 

अकेली है

 

माता पिता चिंतक हैं

 

सिलिंडर का दाम पांच हजार हो गए

 

इंडक्शन खरीदने के लिए पांच हजार भेज देना

 

पानी खरीद कर पीती हू 

 

खर्चे बहुत है

 

पिता चिंतित है

 

मां दुखी है

 

शादी हो गई होती लड़की की तो निश्चिंतता होती

 

लड़की  व्यस्त है  ..... मस्त है

 

कहीं युद्ध हुआ है

 

देशवासी त्रस्त है

 

 

 

3

 

 

प्रवासी मजदूरों के लिए

 

छोटू सिलिंडर योजना शुरू  की गई है

 

हम पता करेंगे

 

कैसे नहीं मिल रहा कुकिंग गैस सिलिंडर।

मैं अनबुझ हुं


 

 

पिता के मकान में

 

गरीबी के पल में

 

बच्चों समेत सीमेंट के फर्श  पर सुस्ताती हूं

 

याद आता है

 

दादा का  गांव का विशाल मिट्टी का मकान

 

मिट्टी के फर्श पर चाची के बगल लेटा निश्चिंत बचपन

 

हर शाम व्यस्त हो जाती हू ड्राइंग  रूम की बहस मे

 

गुटबाजी में

 

पितृ सत्ता को कोसने मे

बुधवार, 1 अप्रैल 2026

घर ही जीवन है ।


 

 

 

हर घर में कोई न कोई रहता है

 

मां, बहन , भाभी , मौसी , बुआ , भांजी , भतीजी

 

हर घर पुकारता है

 

थके यात्री को

 

रिश्तों को

 

पुरुष रिश्तों को .....

 

मकान में घर है

 

और घर में मिठास है ।

 

गरीब वर्ग  अपना मकान अपनी पत्नी के नाम कर जाता है

 

स्त्री है तो घर है ।