रविवार, 30 सितंबर 2012

छोटी कवितायें - 10

   


              श्राद्ध



जिंदगी भर तरसते  रहे
अपनों के प्यार को
अन्न को
पर 
मरने पर कराया श्राद्ध
अपनों ने
सैकड़ों लोग खाए
तृप्त हुए
आत्मा की शांति के लिये
प्रार्थना किये |


      कफन 


कफन जेब में रख
चलता चल राही
थक जाए तो
सो जाना ओढ़ कर
बादल कर देंगे
तेरा तर्पण |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें