दोनों बच्चे
अपने अपने भविष्य के प्रति
जागरूक थे
माँ !
मैं खूब पढूंगा
विदेश जाऊंगा
बड़ा
आदमी बनूंगा ... ..
माँ !
मैं भी खूब पढूंगी
नौकरी करूंगी
मैं शादी
उसीसे करूंगी
जो मेरे साथ
रहेगा
मैं
तो माँ को छोड़ नहीं सकती |....
माँ गुमसुम सी
सुन रही थी सपने |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें