शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2012

हाइकू - 48

       सूर्य



अलार्म बजा
जगा बालक सूर्य
दौड़ा नभ में |


सूर्य ललाट
चूमा क्षितिज पर 
माता धरा ने |


डीठ न लगे !
चट मेघ ने ढांपा
सूर्य का मुंह |


हँस रहा है
बाल सूर्य देखो जी !
बीच नभ में |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें