बुधवार, 3 अक्टूबर 2012

हाइकू - 46


 मन

मन तितली
पहचान न खोये 
उड़ती रहे |

मन तो खोजी 
खोजता फिरे सदा 
खोयी कहानी |

मन तो हल्का
गुब्बारा है गैस का
उन्मुक्त उड़े |


मन मुस्काए 
सपने देखे बसे
नए ग्रह में |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें