शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2012

बच्चों की माँ


मेरी माँ
बुरबक है ....
अरे !
मेरी माँ तो घोंचू है ....
तिलमिला गया मन
इन संबोधनों से माँ के प्रति
आखिर क्यों लगती है माँ
श्रीहीन
औलादों को ?
अपनी संतान के
अपने प्रति
इस नजरिए को
आप नजरअंदाज
करें
यह हल्की बात नहीं है
बीज है
जो कुछ काल पश्चात्
एक बड़ा वृक्ष बनेगा
आप
उस वृक्ष का फल
खाने को मजबूर होंगी |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें