21 May
2015
22:46
-इंदु बाला
सिंह
पेड़ पर्दा
होता है
दो झरोखों के
बीच का
दो घरों के
बाहरी दरवाजों के बीच का
जिस दिन यह
बात हमें कंठस्थ हो जायेगी
उस दिन से
हम अपने घरों
के
अगल
बगल और आगे पीछे
पेड़ लगाना
याद रखेंगे
और
हमें
कृत्रिम पर्दों की आवश्यकता न रहेगी |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें