वह डायन थी
मार दी गयी |
जिसको देखती थी
उसका बिगड़ जाता था काम |
बच्चे पर पड़े निगाह
तो मर ही जाते थे वे |
ये ही वे लोग हैं
जो भगाते गरीब बहू |
पा जाते वे नयी नवेली
सुन्दर दुल्हन सामान के साथ |
और भी तरीके हैं
उनके पास काम निकालने के |
रख लेंगे घर -दामाद वे
बहू का विवाह करने के बाद |
कहाँ है कानून ?
जब सामने आएगा तो देखा जाएगा |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें