एक छोटे से कमरे में रहती थी
वो भाग कर अपने प्रेमी के साथ |
पांच
बहनों में सबसे बड़ी
पिता कितनो का दहेज के साथ व्याह करते |
प्रेमी बाहर जाते समय
बाहर का लोहे के ग्रिलवाले गेट पर ताला लगा चाभी ले जाता |
पिता आ कर घंटो बात करता बेटी से
अपनी जिज्ञासा शांत करता था |
वह बिगड़ी बात
सुलझाना चाहता था |
लडके के घरवालों से बात हुयी
धूमधाम
से व्याह हुआ ढेर सारा सामान दिया पिता ने |
घर बसा लड़की का
अपमान से कसमसा गयी लड़की |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें