सोमवार, 14 अक्टूबर 2024

मेरे पिता



#इन्दु_बाला_सिंह


मेरे पिता गये नहीं 


बस  गये हैं  मुझमें 


हर थोड़ी देर बाद मैं बातें करती हूँ उनसे 


पूछती हूँ उनसे ढेर सारे प्रश्न 


पर वे चुप रहते हैं 


कभी कभी वे  मेरे सपने में आते हैं 


मेरी समस्याओं का समाधान करते हैं 


लोग यूँ ही कहते हैं - 


इसका  पिता गुजर गया है 


अब नहीं लौटेगा ।


14/10/24



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें