सोमवार, 13 अगस्त 2012

पन्द्रह अगस्त




इंतज़ार है
पन्द्रह अगस्त का
जब लगेगी प्रभात फेरी बच्चों की |
हम घबरा कर
उस दिन निकलेंगे
बिस्तर से सबेरे सबेरे |
बच्चों का जूनून
देख
दिल हुलस उठेगा |
जल्दी जल्दी नहा धो कर
बैठना होगा
दूरदर्शन के सामने |
तिरंगा
फहराना होगा
घर के छत पे |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें