शुक्रवार, 11 जुलाई 2025

ननद मैके में


 

 

दुकान से चार सेट हार खरीद कर चढ़ा दिये दुल्हन पर

 

दुल्हन घर आई

 

ले लिया पति महोदय ने तीन हार

 

कहा

 

बहन के लॉकर में रख दूंगा

 

ब्याह हुआ घर में

 

दुल्हन का इकलौता हार बिक चुका था

 

ननद ने अपना हार दिया पहनने को अपनी भाभी को

 

भाभी तमकी

 

मेरा हार दो

 

मैं क्यों तुम्हारा हार पहनूं

 

रो दी ननद

 

पिता के सामने

 

कितना बदनाम किया था भाई ने बहन को ।

 ......................



नई दुल्हन आई थी

 

दबे जबान में ससुर कहने लगे

 

ब्याह तय होते समय लड़की ने कहा था

 

घर में ननद है

 

वो ससुराल में नहीं रहेगी ब्याह के बाद ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें