1
पुरुष जा रहे गांव
गैस सिलिंडर पांच हजार का एक
होटल बंद
क्या खाएंगे
क्या पत्नी , बच्चों को खिलाएंगे
क्या गांव में भेजेंगे
स्टेशन में गांव लौटनेवाले मजदूरों की भीड़ है
लौटेंगे जब सिलिंडर का दाम कम होगा
2
शहर में महिला
अकेली है
माता पिता चिंतक हैं
सिलिंडर का दाम पांच हजार हो गए
इंडक्शन खरीदने के लिए पांच हजार भेज देना
पानी खरीद कर पीती हूं
खर्चे बहुत हैं
पिता चिंतित हैं
मां दुखी है
शादी हो गई होती लड़की की तो निश्चिंतता होती
लड़की व्यस्त है ..... मस्त है
कहीं युद्ध हुआ है
देशवासी त्रस्त हैं ।
3
प्रवासी मजदूरों के लिए
छोटू सिलिंडर योजना शुरू की गई है
हम पता करेंगे
कैसे नहीं मिल रहा कुकिंग गैस सिलिंडर।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें