-इंदु बाला सिंह
तुम
बखिया उधेड़ रहे थे
गड़े मुर्दे उखाड़ रहे थे
और
वे
तुरपाई कर रहे थे
मुर्दों को दफना रहे थे
नन्हा बच्चा इस कौतुक को देख रहा था
तभी
उसे भूख लगी
और
वह रोने लगा ..........
वह रोता रहा
उसे बस खाना चाहिये था ।
My 3rd of 7 blogs, i.e. अनुभवों के पंछी, कहानियों का पेड़, ek chouthayee akash, बोलते चित्र, Beyond Clouds, Sansmaran, Indu's World.